फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Salesman committed suicide in etawah

Etawah : सेल्समैन ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मुख्यमंत्री जी बेटी के दिल का ऑपरेशन करवा देना

Wed, 06 Mar 2024 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2024 12:58 AM IST
सार

एजेंसी संचालक व मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान होकर सेल्समैन ने मौत को गले लगा लिया। सुसाइड नोट में लिखा - ‘मुख्यमंत्री जी मुझे माफ करना। मेरे साथ बहुत बड़ी साजिश हुई है। मैं गलत था, लेकिन बहुत बड़ा अपराधी नहीं... मेरे पापा-मम्मी बहुत ही भोले हैं।

विज्ञापन
Salesman committed suicide in etawah
अमित राठौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में एजेंसी संचालक व मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान होकर सेल्समैन ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने सोशल मीडिया पर दो पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


22 दिनों से अमित एजेंसी संचालक व मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान था। उसकी चार साल की बेटी के दिल का ऑपरेशन भी इसी महीने होना था। अमित के मोबाइल में उसका एक ढाई मिनट का वीडियो भी मिला है। सुसाइड नोट में युवक ने बेटी का ऑपरेशन कराने की बात भी लिखी है। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी दो बहने हैं। छोटे भाई रवि ने बताया अमित के एक बेटा वरुण (6) व बेटी मानवी (4) है। मानवी के दिल में छेद होने की वजह से उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने इसी महीने ऑपरेशन के लिए बोला था। अमित ने फंदा लगाने से पहले अपने मोबाइल में बिलखते हुए ढाई मिनट की वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अपलोड सुसाइड नोट के अंश
‘मुख्यमंत्री जी मुझे माफ करना। मेरे साथ बहुत बड़ी साजिश हुई है। मैं गलत था, लेकिन बहुत बड़ा अपराधी नहीं... मेरे पापा-मम्मी बहुत ही भोले हैं। उनका मेरे मामले में कोई लेना-देना नहीं है। मुझे बहुत टॉर्चर किया गया है। इसकी असली जड़ एजेंसी संचालक व मैनेजर हैं। ये लोग गुत्थी सुलझा सकते हैं। इन्होंने ही टॉर्चर किया है। जब मैंने गलती की थी, तो मैं एजेंसी संचालक से पूछता था। इस पर वह बोलते थे तुम दिमाग से पागल हो। मेरे माता-पिता भी एजेंसी संचालक के पास गए थे, तब वह बोला कि तुम्हारा लड़का बहुत अच्छा है। थोड़ा माइंड प्रेशर ले रहा है। मेरी आत्महत्या की वजह संचालक और मैनेजर हैं। जब हमने काम छोड़ने की बात कही, तो यह लोग मेरे घर तक आने लगे। फोन भी करते थे। मेरे परिवार वालों को परेशान नहीं किया जाए। मेरी बेटी मानवी का ऑपरेशन करवा देना। मेरे परिवार की सुरक्षा महाराज जी के हाथ में है। जिंदा रहकर मैं जवाब नहीं दे सकता हूं। बहुत थक चुका हूं और 20-22 दिनों से बहुत अपमान सह लिया। मैं बहुत दुखी हूं। बेटी का ऑपरेशन नहीं करा सका। मिस यू व्यापारी भाई, लव यू इटावा, लवयू औरैया''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed