फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sales of nominations today

नामांकन पत्रों की बिक्री आज से

Tue, 26 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sales of nominations today
कोर्ट
कानपुर। द लायर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार और बुधवार को शाम तीन से पांच बजे तक होगी। फार्म सौ रुपये में मिलेगा। अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को 12 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष रवि शंकर बाजपेई और महामंत्री आरएन सिंह ने बताया कि 27 और 28 जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष को दस हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष को आठ हजार रुपये, कोषाध्यक्ष के लिए सात हजार रुपये, संयुक्त मंत्री के लिए पांच हजार रुपये, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए तीन हजार रुपये और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह चौहान ने बताया कि नामांकन के समय वोटर आईडी, चुनाव फीस की रसीद, एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक होना जरूरी है। नामांकन के दौरान दावेदार किसी तरह का जुलूस नहीं निकालेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के नामांकन पत्र मंजूर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन दफ्तर जल्द होगा वाई-फाई
कानपुर। बार एसोसिएशन दफ्तर जल्द वाई-फाई से लैस होगा। इसके लिए एमएलसी अरुण पाठक ने अपनी निधि से 11.61 लाख रुपये दिए हैं। इससे बार एसोसिएशन दफ्तर के साथ ही करीब पांच सौ मीटर की दूरी में अधिवक्ता वाई-फाई का प्रयोग कर सकेंगे। बार एसोसिएशन दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी अरुण पाठक, अध्यक्ष हर प्रसाद यादव और महामंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वाई-फाई का प्रयोग करने वाले हर वकील को दो जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। इसके लिए वकीलों को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। सेटअप तैयार करने के लिए एक अगस्त से काम शुरू होगा। इससे एक सप्ताह बाद वाई-फाई शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बाद
वाई-फाई सेटअप पर हर साल मेंटेनेंस खर्च करीब दो से तीन लाख रुपये आएगा। एक साल का मेंटेनेंस खर्च तो एमएलसी निधि से मिल रहा है। इसके बाद अगले साल से नई कार्यकारिणी को यह सुविधा जारी रखने के लिए दो से तीन लाख रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed