फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, इस बाल ब्रह्मचारी महंत की आत्महत्या कैसे बनी पहेली

Fri, 03 Mar 2017 01:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
saint suicide puzzle
महंत की फाइल फोटो

एक बाल ब्रह्मचारी महंत जिसने अपना पूरा जीवन भगवान की सेवा में लगा दिया। अंत समय आने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। महंत ने आत्महत्या क्यों की, हमेशा निर्विवाद रहे इस संत की सुसाइड से मौत सबसे बड़ी पहेली बनी हुई है। घटना की चर्चा पूरे शहर में जोरों-शोरों पर है। मामला यूपी के इटावा जिले का है। 

 

जानें, इस बाल ब्रह्मचारी महंत की आत्महत्या कैसे बनी पहेली

saint suicide puzzle
डेमो पिक

सैकड़ों साल पुराने मंदिर के पुजारे थे महंत अभिमन्यु
इटावा चकरनगर के ग्राम भरेह में यमुना, चंबल के संगम तट पर स्थित भारेश्वर मंदिर के महंत की आत्महत्या की घटना किसी के गले नहीं उतर रही है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर में महंत अभिमन्यु गिरि पहले पुजारी रहे, उसके बाद करीब 20 साल तक महंत रहे। इस मंदिर पर न तो कोई संपत्ति का विवाद कभी रहा और न ही महंत पद को लेकर कभी कोई सवाल उठाए गए। फिर अचानक महंत के आत्महत्या करने की घटना चर्चा का विषय बन गई है।  

 

जानें, इस बाल ब्रह्मचारी महंत की आत्महत्या कैसे बनी पहेली

saint suicide puzzle
डेमो पिक

राजा रूप सिंह के पूर्वजों ने बनवाया  था मंदिर
ग्राम भरेह में ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर का निर्माण यहां के राजा रहे राजा रूप सिंह जूदेव के पूर्वजों ने कराया था। इस मंदिर पर किसी प्रकार की संपत्ति या जमीन नहीं है। यह राजपरिवार का मंदिर रहा था। देश आजाद होने के बाद इस मंदिर पर सार्वजनिक रूप से लोग पूजा अर्चना करने जाने लगे। वर्तमान में राज परिवार के उत्तराधिकारी हेमरुद्र प्रताप सिंह इस मंदिर के व्यवस्थापक हैं। उनके ही प्रबंधन में इस मंदिर की व्यवस्थाएं संचालित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, इस बाल ब्रह्मचारी महंत की आत्महत्या कैसे बनी पहेली

saint suicide puzzle
महंत की फाइल फोटो

60 वर्षीय अभिमन्यु बाल ब्रहमचारी थेहेमरुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पथर्रा के निवासी 60 वर्षीय अभिमन्यु बाल ब्रहमचारी थे। करीब 20 साल से वे इस मंदिर के महंत थे। उनका कार्यकाल पूरी तरह से निर्विवाद रहा। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के बाद पुलिस को मौके पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से महंत डिप्रेशन के शिकार थे। 

विज्ञापन

जानें, इस बाल ब्रह्मचारी महंत की आत्महत्या कैसे बनी पहेली

saint suicide puzzle
डेमो पिक

खेतीबाड़ी से महंत को कभी कोई मतलब नहीं रहा
अभिमन्यु गिरि ग्राम पथर्रा निवासी बुद्ध सिंह सेंगर के पुत्र थे। उनके दो भाई अनिरुद्ध सिंह एवं पप्पू सिंह गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। बुद्ध सिंह के हिस्से में करीब 60 बीघा जमीन थी। उनके तीनों पुत्रों के हिस्से में 20-20 बीघा जमीन आती है। खेतीबाड़ी से महंत को कभी कोई मतलब नहीं रहा। परिवार के लोग ही खेतीबाड़ी करते रहे। निधन के बाद महंत का नागा पंथ के अनुसार जल प्रवाह कर अंतिम संस्कार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed