फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saifai sports college class 8th girl student suicide case update

सैफई के ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रा की मौत के मामले में बाल अयोग की टीम ने की जांच

Sun, 28 Jul 2019 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
saifai sports college class 8th girl student suicide case update
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा में सैफई के ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार को राज्य बाल आयोग टीम की सदस्य जया सिंह और साक्षी बैजल पहुंचीं और उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी की मौत के मामले में जांच शुरू की। टीम ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी, जिलाधिकारी, फोरेंसिक टीम से मुलाकात की।
विज्ञापन


इसके साथ जेल में बंद यामिनी से भी पूछताछ की। इस सबके बाद टीम ने अधिकारियों को जांच को ठीेक से करने की सलाह दी है। बाल आयोग की जया सिंह ने बताया कि उन्होंने छह घंटे सैफई में बिताने हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सलोनी मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर वासुदेव सिंह से मुलाकात की और जांच के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


 

इसके बाद मामले से जुड़े हुए तमाम लोगों से पूछताछ की। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज में सलोनी के हॉस्टल में रहने वाली कोच पारुल, हॉस्टल की वार्डन मीतू और किशोरी की तमाम परिचित लड़कियों से पूछताछ की। यहीं नहीं जेल में बंद यामिनी से भी जानकारी की। बाल आयोग की टीम ने पाया कि इस मामले में अभी ठीक से जांच की जरूरत है क्योंकि जांच के दौरान कई पहलुओं को छोड़ दिया गया है।

मरने वाली लड़की सलोनी के पिता का आरोप है कि पुलिस ने पूरी तरह से सबूत नहीं जुटाए हैं, क्योंकि सलोनी को डायरी लिखने की आदत थी और पुलिस ने अपनी जांच में कमरे से कोई डायरी बरामद नहीं की। कालेज प्रशासन की तरफ से सुसाइड नोट की राइटिंग का पुलिस अभी तक मिलान नही कर सकी, क्योंकि कॉलेज प्रशासन की तरफ से अभी तक सलोनी की हैंड राइटिंग की कॉपी पुलिस को नहीं दी गई।

 

बाल आयोग की टीम ने सभी बिंदुओं पर जांच की। आरोपी यामिनी का भी पक्ष लिया गया। बाल अयोग अपनी तरफ से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है जो कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने और पुलिस द्वारा छूटे हुए बयान और जांच पूरी होने के बाद शासन को भेजी जाएगी।

ये है मामला
दरअसल, यह मामला 22 जुलाई की रात का है। अगले दिन सुबह लड़कियां सलोनी को जगाने के लिए गई तो सलोनी का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला था। किशोरी की मौत के बारे में परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। किशोरी के कमरे में उस वक्त दो लड़कियां और सो रही थीं, लेकिन जांच के मुताबिक उन लड़कियों को घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया।

जांच में पाया गया कि किशोरी ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस ने इसी सुसाइड नोट के आधार पर यामिनी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष ने जांच के लिए टीम गठित की। इसके बाद बाल आयोग की टीम जांच करने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed