फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Russian woman raped: reports of injuries and scratches found in medical reports

रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला: कर्नल ने पार की बर्बरता की सारी हदें, दिया कभी न भूलने वाला गम

Mon, 14 Dec 2020 02:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Russian woman raped: reports of injuries and scratches found in medical reports
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
दुष्कर्म का शिकार हुई रूसी महिला के शरीर पर मिले चोटों के निशान कर्नल नीरज गहलोत की बर्बरता की दास्तां बयान करने को काफी हैं। शरीर में एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचले हिस्से पर हैं।
विज्ञापन


अर्द्ध बेहोशी की हालत में महिला ने आरोपी से बचने का भी प्रयास किया, इसी वजह से कई जगह उसे खरोंच भी आईं। पीड़िता के पति ने तहरीर में लिखा है कि वह पूरी तरह बेहोश हो गया था। मगर उसकी पत्नी अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। पत्नी ने बताया कि जब कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


 

तब नशे मेें धुत कर्नल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल हो गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल अभी बाकी है। सीओडी के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

बचपन की दोस्ती में धोखा, जिंदगी भर का जख्म
कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि व्यापारी और कर्नल दोनों बचपन के दोस्त हैं। साथ में ही पढ़ाई की। तभी से एक दूसरे के परिवार का घर आना जाना था। व्यापारी के मुताबिक कर्नल ने बचपन की दोस्ती में जिंदगी भर का जख्म दे दिया है। 

छुट्टी लेकर फरार हुआ कर्नल
घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता व उसके पति रात में ही चले गए थे। कर्नल नीरज को आशंका थी कि उस पर कार्रवाई हो सकती है। लिहाजा उसने शनिवार को छुट्टी मंजूर कराई और इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed