फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   russian wifes wacky style

रशियन बीवी का ‘निराला अंदाज’, पति के लिए ऐसे मांग रही वोट

Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
हिमांशु गुप्ता, अमर उजाला, औरैया
हिमांशु गुप्ता, अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
russian wifes wacky style
लोगों के पांव छूकर वोट मांगती सपा प्रत्याशी दिनेश की रशियन पत्नी एलिसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की मुरीद हुई एक रशियन लड़की भारतीय परिवार की बहू बनी और अब भारतीय संस्कृति में ही रच गई है। वह अब फर्राटेदार अंग्रेजी की तरह ही फर्राटेदार हिंदी भी बोलती है। यही नही भारतीय पहनावे में रहकर घर का चूल्हा चौका भी संभाल रही है। अब उनके पति चुनाव मैदान में है तो वह बड़ी ही शालीन तरह से अपने पति के लिए वोट भी मांग रही है। क्षेत्र में जब वह जाती है तो उसका निराला अंदाज देखकर लोग उत्सुकता से बाहर निकल आते है और मिलते भी है। 

एलिसा की दिनेश से मोहब्बत हो गई फिर शादी

russian wifes wacky style
पति के लिए वोट मांगती एलिसा - फोटो : अमर उजाला

हम बात कर रहे है औरैया बिधूना विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. धनीराम वर्मा की बहू एलिसा की। धनीराम वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा रुस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात ग्रेजुएट कर रही एलिसा से हुई। भारतीय संस्कृति की मुरीद एलिसा की दिनेश से मोहब्बत हो गई और बाद में दोनों ने शादी रचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिसा के ससुर छह बार रहे विधायक

russian wifes wacky style
एलिसा के पति दिनेश वर्मा गुड्डू - फोटो : अमर उजाला

एलिसा अपना देश छोड़कर भारत चली आई और यहां ऐसे परिवार की बहू बनी जो गांव से जुड़ा हुआ है। धनीराम वर्मा बिधूना से क्षेत्र से छह बार विधायक रहे। इसके बाद उनके बेटे स्व. महेश विधायक रहे। दोनों के स्वर्गवास के बाद सीएम अखिलेश यादव ने अब धनीराम के दूसरे बेटे दिनेश को बिधूना से टिकट दे दिया तो अब एलिसा अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

विज्ञापन

सिर पर पल्लू डालकर घर से निकलती

russian wifes wacky style
एलिसा और उनके पति - फोटो : अमर उजाला

भारतीय महिलाओं की तरह ही एलिसा साड़ी और सिर पर पल्लू डालकर वह घर से निकलती है और बुजुर्गो और महिलाओं के पैर छूकर वोट मांग रहीं है। क्षेत्र में उन्हें देखने को लोग निकलते है तो वह बकायदा हिंदी में  प्रणाम करती है। यहीं नही फर्राटेदार हिंदी भी बोल रही है।

पति से हिंदी सीखी

russian wifes wacky style
एलिसा के पति - फोटो : अमर उजाला

एलिसा कहती है कि शादी के बाद उन्होंने अपने पति से हिंदी सीखी और परिवार में रहकर भारतीय संस्कृति की रीतियां। वह कहती है कि भारतीय संस्कृति में जो रिश्तों की समझ वह किसी में नहीं है। इसलिए वह भारतीय संस्कृति की मुरीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed