फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   russia ukraine news Kanpur administration set up control room for people trapped in Ukraine

अपनों की फिक्र: यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत

Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
सार

कानपुर वासियों की सहायता के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। पुलिस विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। लैंडलाइन टेलीफोन नंबर के साथ मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
russia ukraine news Kanpur administration set up control room for people trapped in Ukraine
russia ukraine news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे कानपुर वासियों की सहायता के लिए जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। पहले दिन चार लोगों ने यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है। इसमें तीन युवतियां हैं। पुलिस विभाग की तरफ से भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन दोनों के लिए टेलीफोन और मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यहां पर रोटेशन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लैंडलाइन टेलीफोन नंबर के साथ मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं। यहां जो भी जानकारियां आएंगी, उन्हें तत्काल शासन स्तर पर बनाई गई सहायता टीम को भेजा जाएगा। पहले दिन गुजैनी के दिलीप सचान ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांशी सचान मेडिकल की पढ़ाई करने गई है। घर आने के लिए परेशान है। उसका वहां पर पहला वर्ष ही है।
विज्ञापन


इसी तरह चकेरी गांधी ग्राम के शिशुपाल सिंह पटेल ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यानी पटेल यूक्रेन में है, वहां से आना चाह रही है लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई है। बसंत विहार नौबस्ता के कमलेश तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्री गरिमा तिवारी और अमन कटियार ने बताया है कि उनका पुत्र अर्पित कटियार भी वहां फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे बच्चों के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर

  • 0512- 2985 500
  • 0512- 2985 501 
  • मोबाइल नंबर- 988923358 
  • व्हाट्सएप नंबर 7839863438
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed