फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Run for Unity to be held on Sardar Patel's birth anniversary

Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर होगी रन फाॅर यूनिटी

Sat, 25 Oct 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity to be held on Sardar Patel's birth anniversary
कानपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह के लिए भाजपा ग्रामीण इकाई की ओर से शुक्रवार को पार्टी कार्यालय केशवनगर में तैयारी बैठक की गई। जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बताया कि 31 अक्तूबर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें करीब आठ किलोमीटर पद यात्रा निकाली जाएगी। वहीं एक से सात नवंबर के बीच विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इससे पहले 26 अक्तूबर को राधा पैलेस रमईपुर में महिला सम्मेलन, 28 को बीआरडी कॉलेज बिल्हौर में युवा सम्मेलन व मन की बात कार्यक्रम होगा। जिला प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने बताया कि पटेल के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर, विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, राजेंद्र कटियार, अंशुल वाजपेयी, धीरेंद्र सिंह, वेदव्रत सचान, गया प्रसाद सिंह, सर्वेश यादव, एमपी सलोनिया, संदीप वाजपेयी, मीरा सिंह भदौरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed