फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rumors of stone pelting on train created panic, RPF and GRP patrolled till Govindpuri new bridge

Kanpur: ट्रेन पर पथराव की अफवाह से हाथ पांव फूले, आरपीएफ और जीआरपी ने गोविंदपुरी नए पुल तक की पेट्रोलिंग

Wed, 25 Sep 2024 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

Kanpur News: ट्रेन पर पथराव की अफवाह से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप में मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने पेट्रोलिंग का। साथ ही, रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन
Rumors of stone pelting on train created panic, RPF and GRP patrolled till Govindpuri new bridge
पेट्रोलिंग करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में टाटमिल पुल के पास ट्रेन पर पथराव की अफवाह फैलने से आरपीएफ और जीआरपी फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई मिला नहीं। छानबीन में मामला जब अफवाह का निकला तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद रेलवे पुलिस की टीमों ने पुल के पीछे से लेकर गोविंदपुरी नए पुल तक पेट्रोलिंग भी की। इस दौरान पेट्रोलिंग के साथ-साथ जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन

उन्हें ट्रेनों पर पथराव और रेलवे ट्रैक को पार न करने के निर्देश दिए। उनसे कहा गया कि अगर कोई रेलवे लाइन पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है, तो उसकी तत्काल सूचना दी जाए। आरपीएफ जीएमसी इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा और जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल फोन के नंबर लिए। पेट्रोलिंग के दौरान आरपीएफ और जीआरपी स्टॉफ ने संवेदनशील क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed