{"_id":"64f0bf9ce8b942ce4d065349","slug":"ruckus-over-water-in-hardoi-bullies-beat-young-man-with-slippers-mother-also-scuffled-three-people-detained-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में पानी पर बवाल: दबंगों ने युवक को चप्पलों से पीटा, मां से भी धक्का-मुक्की, तीन लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में पानी पर बवाल: दबंगों ने युवक को चप्पलों से पीटा, मां से भी धक्का-मुक्की, तीन लोग हिरासत में
Thu, 31 Aug 2023 09:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:59 PM IST
सार
Hardoi News: कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मारपीट के वायरल वीडियो में तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
हरदोई में मां-बेटे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में मकान में पड़ोसा के घर से पानी आने का उलाहना देने से नाराज युवक ने पीड़ित की ही चप्पलों से पिटाई कर दी। इस विवाद में बेटे को बचाने आई मां को भी धक्का दे दिया। पीड़ित की चप्पलों से पिटाई करने का किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानमन गांव में मकान के पीछे पड़ोसी के मकान की छत से कमरों में पानी आने से परेशान मां-बेटे ने पड़ोसी को उलाहना देते हुए इसे दुरूस्त करा लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
इससे नाराज पड़ोसी ने पीड़ित युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मारपीट के वायरल वीडियो में तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन