फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS brought down 50 thousand workers for social harmony

अयोध्या मामला: सामाजिक सद्भाव के लिए संघ ने उतारे 50 हजार कार्यकर्ता

Sat, 09 Nov 2019 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
RSS brought down 50 thousand workers for social harmony
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनाए जाने वाले फैसले को देखते हुए संघ की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कानपुर सहित सभी प्रांतों में संघ से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। 
विज्ञापन


ये टोलियां अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील कर रहीं हैं। कानपुर प्रांत के 21 जिलों में संघ से जुड़े सभी 36 संगठनों से पांच हजार टोलियां बनी हैं। इस मुहिम में पचास हजार कार्यकर्ता उतारे गए हैं। 
विज्ञापन


एक टोली में 10 कार्यकर्ताओं को रखा गया है। इन्हें प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों के जरिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है। रोजाना इनकी बैठकें हो रही हैं। इसमें सभी को एक साथ लेकर चलने की जरूरत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईचारे पर जोर दिया जा रहा। संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश जारी कर फैसला आने तक अपने-अपने केंद्र पर रुकने को कहा गया है। 

अभी ये टोलियां सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों सहित व्यापारियों, सभी समाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों के बीच जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed