{"_id":"698104d28c49fce654055a86","slug":"rs-5-lakh-stolen-from-assistant-professors-fathers-house-kanpur-news-c-362-1-ka11002-140832-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर के पिता के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर के पिता के घर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर में चोरों ने रविवार रात असिस्टेंट प्रोफेसर के पिता के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी। शातिर घर से गहने, बर्तन व अन्य कीमती समान समेत करीब पांच लाख का माल उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेवाग्राम काॅलोनी निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पत्नी और बच्चे साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिता विपिन बिहारी मां नगीना देवी के साथ सेवाग्राम काॅलोनी में रहते है। 26 जनवरी को माता-पिता उनके साथ शिवपुरी गए थे। इस दौरान पड़ोसी दिलीप कुमार वर्मा ने चोरी की जानकारी दी। सोमवार सुबह वह लौटे तब अलमारी में रखे गहने व अन्य कीमती सामान गायब मिला। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घर में लगे कैमरे बंद थे। आस-पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)