फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roller and car collide in Farrukhabad, painful death of mother and son, driver's condition critical, angry people jammed

Farrukhabad News: रोलर और कार की भिड़ंत, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, चालक की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 18 Jun 2022 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 01:10 PM IST
सार

जहानगंज में शनिवार को रोड रोलर और कार की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक युवक की हालत गंभीर बनी है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Roller and car collide in Farrukhabad, painful death of mother and son, driver's condition critical, angry people jammed
क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबादा जिले में रोलर और कार की टक्कर में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी किसान नयाब (40) सुबह करीब 10.45 बजे कार ने पत्नी यासमीन (37), पुत्र कैश (12) के साथ गांव बेहटा स्थित सुसराल जा रहे थे। तभी गांव से करीब पौन किलोमीटर दूर गांव रयपुरा के सामने निर्माणाधीन बहोरिकपुर-मोहम्मदाबाद सड़क पर चल रहे रोलर से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

इससे भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। यासमीन और कैश की मौत हो गई। नयाब गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। चालक रोलर लेकर भाग निकला। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीछा कर रोलकर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग कर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ बड़े वाहन फंस गए। छोटे वाहन इधर-उधर से होकर निकलते रहे। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर संजय सिंह व सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्हें जाम खुलवाने के लिए परिजनों को समझाने पर 12.00 बजे जाम खोल दिया।  कैश कक्षा पांच का छात्र था। जानकारी मिलने पर यासमीन के पिता सलीम व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed