फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office

Rohingya Case: साहिल के आधार बनवाने में लगे दस्तावेज नहीं जान सकी पुलिस, UIDAI ऑफिस से विवेचक खाली हाथ लौटे

Sat, 24 May 2025 08:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 08:10 AM IST
सार

Kanpur Rohingya Arrested: कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहिंग्या की जानकारी के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की मदद से प्रमुख सचिव गृह से आदेश कराने की कोशिश की जाएगी। मामले में शुक्लागंज की पुलिस भी जांच कर रही है। साहिल की बहन और तीन अन्य पुरुषों की तलाश है।

विज्ञापन
Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े रोहिंग्या मो. साहिल के आधार बनवाने में लगे दस्तावेज नहीं पता चल सके। इसकी जांच के लिए लखनऊ के यूआईडीएआई कार्यालय गए विवेचक खाली हाथ लौटे हैं। उन्हें वहां के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश या प्रमुख सचिव गृह के पत्र के बगैर कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

मो. साहिल को बड़े चौराहे से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास आधार, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मिले हैं। परिवार शुक्लागंज में रह रहा है। पुलिस को उसके आधार कार्ड में लगे दस्तावेज की जानकारी करनी थी। इसके लिए विवेचक को यूआईडीएआई कार्यालय भेजा गया था।

विज्ञापन

Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

बहन और तीन अन्य पुरुषों की तलाश
कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि रोहिंग्या की जानकारी के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की मदद से प्रमुख सचिव गृह से आदेश कराने की कोशिश की जाएगी। मामले में शुक्लागंज की पुलिस भी जांच कर रही है। साहिल की बहन और तीन अन्य पुरुषों की तलाश है।

Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

सभासद के सत्यापन के बाद बना था आधार
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक मो. साहिल ने बताया कि सभासद के सत्यापन के बाद उसका आधार कार्ड बना था। पुलिस ने जब सभासद से इस संबंध में पूछताछ की, तो उसने किसी प्रकार का प्रमाणपत्र देने से इन्कार कर दिया। कहा कि मैं जानता तक नहीं हूं।

विज्ञापन

Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद विवेचक ने आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी से जानकारी मांगी है कि आधार बनाने के लिए जिस कागज का इस्तेमाल किया गया वह किसके द्वारा प्रमाणित किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : ANI

भाई के साथ शहर आया, शादी कर बसाया घर
मो. साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह पिता मो. याहिया, मां रोहिमा बेगम व भाई अनवर, हबीउल्लाह और असमत के साथ शहर आया था। यहां उसने अजीदा बेगम से निकाह किया था। तीन वर्ष की बेटी हबीबा है। वहीं भाई अनवर ने नूर कैदा से शादी की।

Rohingya Case Police not find documents to make Sahil Aadhaar investigator return empty hand from UIDAI office
रोहिंग्या - फोटो : freepik.com

बहन पति व बच्चों के साथ वापस बांग्लादेश गई
वह वर्तमान में गर्भवती है। वर्ष 2021-22 में उसकी बड़ी बहन शेनुआरा बेगम भी पति जुनैद व दो बच्चों के साथ शुक्लागंज आ गई। एक बेटा शुक्लागंज में पैदा हुआ, जबकि छह माह पहले छोटी बहन ताहिरा बेगम पति व बच्चों के साथ वापस बांग्लादेश चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed