फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto

Rohingya Arrested: पार्षद ने रोहिंग्या को दिलाई भारतीय होने की पहचान, पड़ोसी ने दिलाया था ऑटो, सामने आई ये बात

Fri, 23 May 2025 07:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 07:47 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. साहिल व उसका परिवार म्यांमार के हैं। यह जानते हुए भी सभासद ने उसे भारतीय होने का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड फार्म को सत्यापित किया। ऐसे में सभासद को भी आरोपी बनाते हुए उनका नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rohingyya Mohd Sahil Arrested: कानपुर में म्यांमार के साइडुय मंगडो शहर (आईकब) निवासी मो. साहिल को भारतीय होने की पहचान सभासद ने दिलाई। उसके प्रमाणपत्र की बदौलत रोहिंग्या ने अपना ही नहीं, बल्कि परिवार का आधार कार्ड बनवाया। फिर पासपोर्ट भी तैयार कराया। यह जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है। अब मामले में पार्षद का नाम शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मो. साहिल को गिरफ्तार किया था। वह परिवार के साथ पिछले आठ वर्षों से शुक्लागंज के मनोहर नगर के पास झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहा था। पुलिस ने बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

सभासद शहजाद उर्फ शहजादे ने दिया था प्रमाणपत्र
उसके पास से ड्राइविंग लाइेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद किया था। पुलिस ने आधार कार्ड और डीएल के बारे में जब रोहिंग्या से पूछताछ की तो उसने बताया कि शुक्लागंज के मनोहरनगर के सभासद शहजाद उर्फ शहजादे ने उसे और उसके परिवार का भारतीय होने का प्रमाणपत्र दिया था। उन्होंने आधार कार्ड, डीएल और पासपोर्ट बनवाने में भी मदद की थी।

विज्ञापन

Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

मो. साहिल को भेज दिया जेल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. साहिल व उसका परिवार म्यांमार के हैं। यह जानते हुए भी सभासद ने उसे भारतीय होने का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड फार्म को सत्यापित किया। ऐसे में सभासद को भी आरोपी बनाते हुए उनका नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा। गुरुवार को मो. साहिल को जेल भेज दिया गया, जबकि उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन

Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : amar ujala

पड़ोसी ने किराए पर दिलवाया था ऑटो
एसीपी कोतवाली अभिषेक कुमार ने बताया कि मो. साहिल को उसके पड़ोसी बबलू ने चमनगंज के फहीमाबाद कॉलोनी निवासी इकबाल हुसैन से किराए पर ऑटो दिलाया था। इकबाल ट्रक चालक है। इसके बाद मो. साहिल शहर में ऑटो चला रहा था। उसने बैंक में खाता खुलवाने के लिए सभासद से संपर्क किया था। सभासद शहजाद ने उसे खाता खुलवाने का भी आश्वासन दिया था। इससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Rohingya Arrested Councillor helped Rohingya to identify as Indian neighbour helped him get auto
Rohingya Arrested In Kanpur - फोटो : ANI

मैने ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं बनाया है। न ही मेैं मो. साहिल व उसके परिवार को जानता पहचानता हूं।  -शहजाद उर्फ शहजादे, सभासद (मनोहर नगर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed