{"_id":"5e0f4d538ebc3e87ac77307f","slug":"robbers-robbed-a-man-in-car-victim-becomes-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में दी लिफ्ट, गुजरात से लौटे युवक को रास्ते में लूटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में दी लिफ्ट, गुजरात से लौटे युवक को रास्ते में लूटकर फेंका
Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
बेहोश पड़ा जहर खुरानी का शिकार युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के खागा की कोतवाली क्षेत्र में कार सवार जहरखुरानों ने शुक्रवार सुबह एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। उसे हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजन उसका इलाज जिला अस्पताल में करा रहे हैं।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी किसान रामराखन सिंह का बेटा रोहित(19) गुजरात प्रांत के सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। वह छह माह बाद घर लौट रहा था। कानपुर में ट्रेन से उतरने के बाद रोडवेज बस से खागा पहुंचा। खागा से परिजनों को सुबह छह बजे फोन किया।
उसके बाद युवक हाईवे पर छीमीपुरइन के पास बेहोश मिला। सुबह दौड़ने वाले युवकों ने उसे बेहोशी हालत में देखकर एंबुलेंस बुलाई। कई घंटे बीत जाने पर परिजन तलाश में जुटे। परिजनों ने सीएचसी में रोहित को पाया। परिजनों ने घटना के बारे में बसअड्डे पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
तभी पता लगा कि सुबह होने के कारण उसे कोई गांव जाने का साधन नहीं मिल रहा था। एक कार सवार लोग पहुंचे थे। उन लोगों रोहित को गांव की ओर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया था। पिता ने बताया कि रोहित की नकदी, मोबाइल, कपड़े और परिवार के लिए ला रहे कई सामान बदमाश लूट ले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक छानबीन की जाएगी। पीड़ित का बयान बदमाशों की शिनाख्त में काम आएगा।