फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways buses will be deployed for the preliminary qualifying examination.

Kanpur News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए तैनात रहेंगी रोडवेज की बसें

Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be deployed for the preliminary qualifying examination.
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्राथमिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान जनपद में आने वाले और यहां से अन्य जिलों को जाने वाले परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने जानकारी दी कि यह परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को कराई जानी है। परीक्षा व्यवस्था के तहत अन्य जनपदों से कुल 11,176 परीक्षार्थी जनपद आएंगे। इनमें आजमगढ़ से 8,000 पुरुष परीक्षार्थी, कानपुर नगर से 2,726 महिला परीक्षार्थी और स्थानीय स्तर के 450 दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके विपरीत, यहां से विभिन्न जनपदों में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 29,947 है।
विज्ञापन

इनमें मथुरा के लिए 9,312 पुरुष, अलीगढ़ के लिए 9,592 पुरुष, कन्नौज के लिए 756 महिला और कानपुर नगर में परीक्षा देने के लिए 10,287 महिला परीक्षार्थी रवाना होंगे। कहा कि परिवहन निगम ने इन सभी मुख्य मार्गों पर परीक्षार्थियों को आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों को पूरी तरह तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed