फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road jam, electric problem

बिजली समस्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, हाईवे किया जाम

Thu, 25 Jun 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 25 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
road jam, electric problem
महीनों से बिजली की समस्या झेल रहे चौरा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण बुधवार को एकजुट होकर बिजली संकट पर हाइवे पर उतर आए। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


दो घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतार लग गई। भीषण गर्मी और उमस के चलते जाम में फंसे वाहनों में बैठी सवारियां बेहाल नजर आईं। जाम की सूचना पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन


सीओ से आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। भोगनीपुर कस्बे के चौरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर कई माह से फुंका पड़ा है। ग्रामीण दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का समाधान नहीं होने पर भीषण गर्मी और पानी की समस्या से बेहाल ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तहसील दिवस में भी ग्रामीणों ने बिजली संकट की शिकायत दर्ज करवाई।

बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बुधवार की दोपहर एक बजे चौरा गांव की सैंकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने गांव के सामने ही झांसी-कानपुर हाइवे पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कराकर जाम लगा दिया।

इस बीच बिजली की समस्या समाधान कराने की मांग कर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के दौरान कुछ वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया तो हाथों में डंडे लिए महिलाओं और बच्चों ने सख्ती दिखाकर जाने से रोक दिया।

जाम लगाने के दौरान ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। अंत में आक्रोशित ग्रामीणों के आगे उन्हें शांत होना पड़ा। इधर, जाम की सूचना पर पहुंचे भोगनीपुर कोतवाल अंबरीश कुमार यादव ने जाम लगाए लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के आगे उनकी आवाज धीमी पड़ गई।

उन्होंने मौके के हालात की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पर पहुंचे सीओ आलोक शर्मा को मौके पर उपस्थित यासीन, बब्लू, काजी मसूद हसन, बलवीर, कलुआ, वीर सिंह, दिनेश, जयकरन, ऊषा देवी, धर्मपाल, मुन्नी, रीता, जुराखन, वंदना, राधा आदि ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से भीषण गर्मी में खाना, सोना हराम हो गया है।

कहा कि गर्मी में बच्चे परेशानी हो रहे हैं तो दूसरी ओर रात के अंधेरा का फायदा उठाकर चोर चोरी करने में कामयाब हो रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों चोरी की नियत से आए बदमाशों के गोली मारने की घटना का जिक्र कर अपनी भड़ास निकाली।

कहा कि बिजली न आने के कारण गांव में पानी का भीषण संकट है। कहा कि गांव में बिजली का लोड अधिक है लेकिन कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के कारण बिजली नहीं मिल पाती है।


ग्रामीणों की समस्या सुन उन्होंने समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शाम तीन बजे जाम खोला। सीओ ने ग्रामीणों के साथ जाकर गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को चलाकर देखा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाकर शीघ्र समस्या समाधान कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed