Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road disintegrates within 10 hours; 50,000 rupee fine imposed

Kanpur News: 10 घंटे में उखड़ी सड़क, 50 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 22 Nov 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Road disintegrates within 10 hours; 50,000 rupee fine imposed
कानपुर। बर्रा में रातोंरात बनी सड़क 10 घंटे बाद ही उखड़ने लगी। इस पर नगर निगम के अधिकारी ने ठेकेदार कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, तीन दिन में सड़क मरम्मत के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड-9 अंतर्गत बर्रा-8, सी ब्लॉक में बसंत पेट्रोल पंप के पीछे नगर निगम जोन 5 की ओर से बुधवार रात करीब ढाई सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। भाजपा के मंडल मंत्री अवधेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे इलाकाई लोगों ने सूचना दी कि सड़क जगह-जगह अभी से उखड़ रही है। मौके पर जाकर देखा तो पैर से ही डामर निकल रहा था। कई जगह फिर से गड्ढे भी हो गए। इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को जोन-5 के अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि तापमान कम होने की वजह से आठ से दस मीटर सड़क की सतह उखड़ रही है। इस पर ठेकेदार कंपनी मेसर्स मयंक इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, तीन दिन में नई लेयर बिछाने का नोटिस भी जारी किया। ठेकेदार ने कार्य भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed