फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road

राजेंद्रा-चिरौरा मार्ग निर्माण के लिए 2.98 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 10 Apr 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
road
राजेंद्रा चौराहे से चिरौरा गांव को जोड़ने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। राजेंद्रा-चिरौरा संपर्क मार्ग नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2.98 करोड़ की डीपीआर (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भेजी है। मौजूदा समय में 550 मीटर सड़क बदहाल है। ऐसे में इस मार्ग पर आवाजाही दुश्वार है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे स्थित रनियां में हाईवे से चिरौरा जाने वाला मार्ग पर ऑयल फैक्टरी, इटैलिया, धजुंआ पहाड़पुर समेत 12 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बीस साल पहले सड़क बनाई गई थी। अब उखड़ी सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। पैचवर्क हुआ लेकिन कुछ दिन बाद उखड़ जाता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में जलभराव से हादसे होते हैं। वर्ष 2017 में तत्कालीन डीएम राकेश कुमार सिंह ने सड़क नवीनीकरण का भरोसा दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराया था। सड़क लोक निर्माण विभाग की न होने का अडंगा फंस गया था। डीएम दिनेश चंद्र ने चिरौरा मार्ग लोक निर्माण विभाग को हस्तगत करा दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन

राजेंद्रा चिरौरा मार्ग के नवीनीकरण के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। यहां तकनीकी स्वीकृति के बाद प्रस्ताव वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।, आशुतोष चतुर्वेदी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed