{"_id":"5f5e86f18ebc3efbb02dc34f","slug":"road-akbarpur-news-knp5824877108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के टॉपरों के घर तक बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के टॉपरों के घर तक बनेंगी सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड में जिले के टॉपर रहे दो होनहारों के घर की सड़कें 80.63 लाख रुपये से बनाई जाएंगी। वहीं दो मेधावी ऐसे हैं जो यहां रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वह गैर जनपदों के रहने वाले हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मेधावियों के पैतृक गांवों में उनके घर की सड़क बनाने के लिए संबंधित जिलों में पत्र भेजा है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के टॉपरों के घर की सड़कें डॉक्टर अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत बनाई जाएंगी। इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले झींझक के मृत्युंजय सिंह के घर के लिए मंगलपुर-असवी मार्ग से 325 मीटर सीसी सड़क का निर्माण 27.67 लाख से कराया जाएगा। हाईस्कूल में जिले में टॉपर रही शिफा परवीन के घर के लिए झींझक कंचौसी केनाल मार्ग पर उसके घर तक 550 मीटर सड़क का निर्माण 52.96 लाख रुपये से कराया जाएगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते काम शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल में टॉपर शशांक सिंह का घर लहरापुर औरैया जिले में है। वह रसूलाबाद के केकेडीएम स्कूल में पढ़ता था। औरैया के अधिशासी अभियंता को उसके घर की सड़क बनवाने के लिए पत्र भेजा गया है। साथ ही हाईस्कूल में जिले में दूसरे स्थान पर रहे भरत कुमार जालौन जिले के निवासी हैं। वह पुखरायां में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जालौन स्थित उसके घर की सड़क बनाने के लिए वहां के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है।
जिले में दो मेधावी ऐसे हैं जो यहां निवास कर रहे हैं। उनके घर के रास्ते का सर्वे कराकर लागत का आकलन करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, अन्य दो मेधावी औरैया व जालौन जिले से संबंधित है। वहां के अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजा गया है-प्रकाश चंद्र अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड