फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, three person death

हाइवे पर कार पलटी, मां-बेटे और बहू की मौत

Wed, 24 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 24 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
road accident, three person death
बिहारी चौकी के पास हाईवे पर जा रही एक कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार मां, बेटा और बहु की मौके पर मौत हो गई। जबकि, पिता और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार को अशोक नगर निवासी ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी का परिवार कार से औरैया रिश्तेदार के यहां अंत्येष्टि पर शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह सात बजे जैसे ही बिहारघाट की चौकी के पास हाईवे पर पहुंचे कार अचानक असंतुलित हो गई। हाईवे पर कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकराने लगी, इसके बाद पलट गई। कार पर सवार निर्मला द्विवेदी (60) पत्नी ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी, बेटा निकुंज द्विवेदी(40), बहु आरती द्विवेदी (35) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी (65) और उनका पोता पुष्कर द्विवेदी (15) घायल हो गए। घायल ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कार उनका बेटा निकुंज चला रहा था। हादसे के बाद पुष्कर और उन्होंने स्वयं को कार से बाहर निकाला।


बताया कि उनकी पत्नी घायल होने के बाद थोड़ी देर तक बात करती रहीं। लेकिन हादसे में उनके सिर में चोटें आ गईं थी जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि कार पलटने के बाद कार सवार पांचों लोगों के सिर पर चोट आई, जिससे मौके पर तीन लोगंों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed