फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 10 injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 9 श्रमिक समेत 10 लोग घायल

Sat, 13 Jun 2020 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jun 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 10 injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के सलेमपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक कार श्रमिक भरे वाहन में जा टकराई। इससे 9 श्रमिक समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी से भट्ठा श्रमिकों को एक पिकअप बिहार के बेगूसराय ले जा रही थी। गुड़गांव निवासी पवन कुमार पुत्र कैलाश चंद्र इसे चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार पीछे से आ भिड़ी। कार का टायर फट जाने से वह बेकाबू हो गई थी।
विज्ञापन


कार में दीप चंद गुप्ता पुत्र अक्षयलाल, उनकी पत्नी कलावती, रंजू पत्नी विनीत कुमार, लक्ष्मी, सौम्या, आकृति पुत्री विनीत कुमार (निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद) थे। चालक राकेश शुक्ला पुत्र दिलीप शुक्ला के साथ यह लोग गाजियाबाद से अपने घर गोरखपुर जा रहे थे। इधर कार की टक्कर से पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप सवार श्रमिक सुंदेश्वर, परमानंद, लालू, कन्हैया, प्रमोद, अमरेश, विकास, कमलेश और चालक पवन कुमार घायल हुए। कार सवार दीप चंद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से मजदूरों में चीख-पुकार मच गई सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं फूल सिंह एंबुलेंस से सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाय़ 


क्षतिग्रस्त वाहनों को एनसीसी कैंप में खड़ा कराया गया है। स्कार्पियो सवार दीप चंद गुप्ता गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज के ग्राम इंदरपुर के रहने वाले हैं। अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर कारोबार करते हैं। शनिवार को अपनी मां, भाई की पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद से अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed