फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident in Kannauj up, two died

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर बदलते समय वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 18 Jun 2022 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jun 2022 09:58 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Kannauj up, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-65वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास कार का टायर बदल रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। नई दिल्ली के थाना फुले इलाही बदरपुर लालकुआं निवासी साहिल खां (22) टैक्सी चालक हैं। उनके साथी शब्बीर (44) का दिल्ली में आरओ वाटर प्लांट है।

विज्ञापन


साहिल और शब्बीर अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली कार से जा रहे थे। कार में साहिल की पत्नी नजमा खातून (19), शब्बीर की पत्नी इशरत (33) पुत्र सफी (चार) और पुत्री आलिया (सात) भी सवार थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रनवां के पास शुक्रवार रात लगभग 12 बजे कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर पीली पट्टी पर साहिल और शब्बीर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में साहिल और शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार के अंदर बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां से साहिल और शब्बीर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी तालगाम हरिश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed