फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   road accident in kannauj, six people injured

यूपी: बीमार कैदियों को पीजीआई लेकर जा रही एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे पर पलटी, दो सिपाही समेत छह घायल

Tue, 23 Feb 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
road accident in kannauj, six people injured
घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के तालग्राम में आगरा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जेल से दो कैदियों को पीजीआई लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस तालग्राम के गोवा पचोर गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में दोनों कैदी और दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन


चारों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मथुरा जिला जेल में बंद कैदी कुलदीप सिंह (22) पुत्र यतेंद्र पाल सिंह, ध्रुवपाल (33) पुत्र टीकाराम निवासी मथुरा की तबीयत खराब हो गई। बीमारों को 108 एंबुलेंस से पीजीआई लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन


कैदियों के साथ जेल के सिपाही उदयभान सिंह (50) पुत्र पातीराम, राकेश बाबू बघेल (50) पुत्र वृंदावन भी थे। सोमवार रात करीब तीन बजे तालग्राम थाना क्षेत्र के गोवा पचोर गांव के पास एंबुलेंस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों बीमार कैदी और सिपाही घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने चारों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायलों को मथुरा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed