{"_id":"623b338b47835c73eb5cab65","slug":"road-accident-in-kannauj-seven-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बोलेरो में घुसी कार, दरोगा समेत सात घायल, लापता युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बोलेरो में घुसी कार, दरोगा समेत सात घायल, लापता युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाते समय हुआ हादसा
Wed, 23 Mar 2022 08:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:26 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में सड़क हादसा हुआ। पुलिस की बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पंचर होकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख में लापता युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाते समय पुलिस की बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पंचर होकर अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आई कार ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा, महिला कांस्टेबल समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। सौरिख थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलम सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, डाक मुंशी सौरभ लाठियान, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी चालक आनंद कुमार के साथ पिछले तीन माह से लापता युवती को गिरफ्तार कर बोलेरो से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से न्यायालय जा रहे थे।
इसी दौरान बोलेरो का पिछला टायर पंचर हो गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। इस बीच पीछे से आ रही कार ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आलम सिंह, नेहा सिंह व आनंद घायल हो गए।

कार में आगरा के थाना डौकी के रामनगर गांव निवासी चालक अनिल कुमार, आकाश, विनोद व ताजगंज निवासी विनोद सवार थे। इसमें अनिल, आकाश और विनोद भी घायल हो गए। बाकी को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों व सौरिख पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। गिरफ्तार युवती को न्यायालय की बजाय वापस थाने लाया गया।