{"_id":"600560aa8ebc3e33fd290081","slug":"road-accident-in-kannauj-one-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल
Mon, 18 Jan 2021 03:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर
यूपी के कन्नौज जिले में घने कोहरे में सोमवार सुबह जलालाबाद के करीब जीटी रोड पर राजस्थान रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। कई दूसरे मुसाफिर और ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर को भी गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान रोडवेज बस अजमेर से कानपुर जा रही थी। गुरसहायगंज से कन्नौज की तरफ जाते समय जलालाबाद और जसोदा के बीच पांडेपुरवा गांव के सामने जीटी रोड पर कन्नौज की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर सुंदरलाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंडक्टर विष्णु सिसोदिया सहित 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोडवेज बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद क्रेन की मदद से जीटी रोड पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर ट्रैफिक बहाल कराया गया।
विज्ञापन