{"_id":"5d38601b8ebc3e6ce70a9905","slug":"road-accident-in-kannauj-one-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर
Wed, 24 Jul 2019 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज के तिर्वा में बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। भतीजे को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
थाना ठठिया के रंमापुर्वा गांव निवासी तोताराम (20) पुत्र श्रीराम सदर कोतवाली के कासिमपुर गांव में बहन के घर बाइक से भतीजे सोनू (18) पुत्र सूरज के साथ जा रहे थे। थाना ठठिया क्षेत्र के ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर बेहटा गांव के पास कन्नौज से ट्रांसफार्मर लाद कर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस सड़क किनारे पडे़ घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई। डॉक्टरों ने तोताराम को मृत घोषित कर दिया। सोनू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बताने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।