{"_id":"5da6fe1e8ebc3e01665e5c3f","slug":"road-accident-in-jalaun-two-died-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर
Wed, 16 Oct 2019 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
जालौन में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना कस्बा इटवा मधुरम के सामने की है। हादसे में बाइक सवार टिंकू उर्फ बृजेश कुशवाहा (30) पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पिंडारी थाना एट जालौन व मनीराम (80) पुत्र हर प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम पिंडारी थाना एट जालौन की मौत हुई है। वहीं शीला कुशवाहा (40) पत्नी मंगल सिंह निवासी ग्राम खरूसा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय उरई में चल रहा है।