{"_id":"5d21796f8ebc3e6c935ce36a","slug":"road-accident-in-hardoi-two-people-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: बेकाबू कार सई नदी के पुल से टकराई, दो भाइयों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: बेकाबू कार सई नदी के पुल से टकराई, दो भाइयों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Sun, 07 Jul 2019 10:28 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू कार सई नदी के पुल से जा टकराई। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना हरदोई के पिहानी मार्ग की है। यहां तेज रफ्तार कार सई नदी के पुल से टकरा गई। घटना में कार सवार अनूप कश्यप (23) पुत्र मुन्नीलाल और सुशील कश्यप (25) पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम रूसी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। घायलों में राजेश (45), राजेश का पुत्र आयुष (10) और पवन (30) निवासी नसरापुर जनपद कन्नौज शामिल हैं।
घटना की जानकारी पर पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवाकर सीएससी भेजा। घायलों ने बताया कि वह लोग एक शादी में शामिल होने हरियावां जा रहे थे।