फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road accident in hamirpur, woman died and one injured

Hamirpur Accident: हाईवे पर ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, सास की मौत, दामाद घायल

Tue, 26 Jul 2022 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jul 2022 11:46 AM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in hamirpur, woman died and one injured
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बड़ागांव निवासी एक युवक अपनी सास को लेकर ऑटो से इटरा मन्दिर में दर्शन के बाद उसके गांव चन्दपुरवा छोड़ने जा रहा था। तभी हिंदुस्तान युनिलीवर के पास हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। भरुआसुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामकुमार साहू उर्फ मुलायम अपनी सास ललिता पत्नी रामदास निवासी चन्दपुरवा को बजरंगबली मंदिर में दर्शन के लिए अपनी ऑटो में लेकर जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे फैक्टरी एरिया में हिंदुस्तान युनिलीवर के सामने हाईवे पर महोबा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही इसमें सवार रामकुमार की सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भरत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल रामकुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इटरा मन्दिर में दर्शन के बाद रामकुमार अपनी सास को गांव छोड़ने के लिए गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed