फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Hamirpur up, two people died

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने वृद्धा और पौत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Tue, 14 Dec 2021 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Dec 2021 01:49 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Hamirpur up, two people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा में चल रहे चार दिवसीय कम्हरिया बाबा निजामी उर्स व मेले में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की देर रात मप्र के छतरपुर से अपने पौत्र के साथ उर्स में शामिल होने आ रही वृद्धा को कानपुर-सागर हाईवे पार करते एक डंपर ने कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे छतरपुर निवासी हसीना (60) अपने पौत्र जुनैद (7) को लेकर बाबा निजामी उर्स में शामिल होने आई थीं।
विज्ञापन


बताया कि कानपुर-सागर हाईवे पर वैष्णव होटल के सामने वह पौत्र को लेकर सड़क पार कर रही थीं। तभी कबरई की ओर जा रहे अज्ञात डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। कोतवाल ने बताया कि वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पौत्र को जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed