फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road accident in Hamirpur, two people died

हमीरपुर: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक व महिला की मौके पर मौत

Tue, 10 Dec 2019 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Hamirpur, two people died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हमीरपुर जिले में उरई-राठ हाईवे पर मसगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार बिना हेलमेट लगाए दो बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। हादसे में युवक व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन


जनपद महोबा के थाना पनवाड़ी के अलीपुरा गांव निवासी इंद्रपाल राजपूत पुत्र मूलचंद गोहांड की ओर से सोमवार देर शाम करीब छह बजे बाइक से आ रहा था। बाइक में उसके साथ परिवार की ही एक महिला भी सफर कर रही थी। उरई मार्ग पर मसगवां मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर लगे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया है। मृतक महिला अलीपुरा गांव निवासी कुंजन (35) पत्नी छत्रपाल लोधी बताई जा रही है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये उसके परिजनों को सूचना दी गई है। बताया कि मृतक का नाम इंद्रपाल बताया गया है। 

कहा कि परिजनों के आने पर मामले की जानकारी होगी। बतादें कि उरई मार्ग पर मसगवां गांव के पास सड़क पर दो पेड़ खड़े हैं। लोनिवि ने सड़क बनवाने के बाद भी पेड़ नहीं काटे हैं। इन पेड़ की वजह से यह एक्सीडेंट प्वाइंट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed