फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road accident in hamirpur, husband died and wife injured

हमीरपुर: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंदा, पति की मौत, महिला गंभीर

Mon, 09 May 2022 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 May 2022 01:06 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
road accident in hamirpur, husband died and wife injured
मृतक गयाप्रसाद पांचाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्योडी गांव निवासी गयाप्रसाद पांचाल (45) अपनी पत्नी पुष्पा (40) के साथ बाइक से नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ले में रिश्तेदार रमेश पांचाल के घर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। सैदपुर गांव के पास नगर की ओर से जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। घायल दंपती को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में गयाप्रसाद ने दम तोड़ दिया। घायल पुष्पा की हालत गंभीर होने पर उरई से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। मृतक के पुत्र भूपेंद्र पांचाल ने बताया पिता गयाप्रसाद फर्नीचर बनाने का काम करते थे। 1 बीघा भूमि पर खेती कर घर का गुजारा होता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पुत्र भूपेंद्र, भारत और पुत्री क्रांति को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed