फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road accident in Fatehpur, two died in bike collision

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में परीक्षार्थी समेत दो की मौत, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा था छात्र

Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
सार

फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Road accident in Fatehpur, two died in bike collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास सोमवार को बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और दो छात्र घायल हुए। दूसरी बाइक में सवार टीईटी पास युवक की कानपुर हैलट में मौत हुई।
विज्ञापन


एक महिला घायल है। बकेवर थाना क्षेत्र के बेंता गांव के मजरे केवटरा निवासी सत्यनारायण का पुत्र आनंद कुमार (17), भोला का पुत्र दिव्यांश (16), राकेश का पुत्र अंकेश (16) हाईस्कूल के छात्र थे। तीनों श्री आद्याशरन सिंह आदर्श इंटर कॉलेज जहानाबाद में पढ़ते थे।
विज्ञापन


तीनों परीक्षा केंद्र बल्देव गिरि इंटर कालेज अमौली से विज्ञान की परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जहानाबाद कोल्ड स्टोर के पास दूसरी बाइक से इनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर थानाक्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी शिवांशु (25) व उनके गांव की ही अर्चना पत्नी भोला बैठी थीं। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही पुलिस ने छात्र आनंद को मृत पाया। घायल छात्र दिव्यांश, अंकेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर डाक्टर कानपुर हैलट रेफर किया।
 

दूसरे बाइक के सवार शिवांशु (टीईटी पास) व अर्चना को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उन दोनों को भी कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में शिवांशु को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह बताया कि छात्र के पिता सत्यनारायण की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवारों का हेलमेट मौके पर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed