फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in fatehpur, seven people injured

बांदा-टांडा हाईवे पर सड़क हादसा, बस व ट्रक की भिड़ंत में सात लोग घायल

Wed, 18 Sep 2019 11:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, seven people injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार दोपहर रोडवेज बस और ट्रक में आमने- सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। दो घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामूली से घायल पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, हादसे से नाराज भीड़ ने चालक, खलासी की पिटाई की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बस में कुल 26 यात्री थे।
विज्ञापन


हादसा ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में सैय्यद बाबा की मजार के पास ईट भट्ठा के सामने हुआ। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर बांदा जा रही थी। ट्रक कबरई से गिट्टी लादकर अयोध्या जा रहा था। बस चालक सुंदरलाल ने बताया कि ट्रक सामने से दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक आगे आ गया। ट्रक को रफ्तार में देखकर बस बाएं साइड कच्ची सड़क पर उतार दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी एक साइड में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यात्रियों को जोर का झटका लगा। कई यात्री चुटहिल हुए। ड्राइवर सीट के पास बैठे चंद्रशेखर (75) दयाल निवासी निहालपुर थाना गिरवां बांदा और गुड्डी देवी (40) पत्नी कल्लू सिंह निवासी इटरा मेलवली थाना बिसंडा बांदा गंभीर घायल हुए। उनके सिर, नाक, हाथ पैर में चोट आई। यात्रियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ ने ट्रक चालक पुष्पेंद्र यादव (30) पुत्र हरी प्रसाद (निवासी बनमई थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर) और खलासी दिनेश कुमार यादव (20) पुत्र शिवकुमार यादव (निवासी सुखारीगंज थाना महरुआ जिला अंबेडकर नगर) को ट्रक से घसीट लिया। दोनों की लात घूंसो से जमकर पिटाई की। मारपीट की खबर पर बहुआ चौकी इंचार्ज किशन सिंह पहुंचे। पुलिस ने भीड़ का समझा बुझाकर शांत किया। भीड़ से हटाकर चालक व खलासी को चौकी में बैठाया। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया।


दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक और रोडवेज बस को किनारे खड़ा कराया। करीब आधे घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। परिचालक बृजेश निगम ने बताया कि रोडवेज बस में एक निशक्त समेत 26 यात्री थे। यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर भेजा गया। चौकी प्रभारी किशन सिंह ने बताया कि ट्रक बस को खड़ा कराया गया है। रोडवेज बस चालक की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed