{"_id":"5dcac25f8ebc3e5b314ce4aa","slug":"road-accident-in-fatehpur-brother-died-and-sister-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोडर से कुचलकर भाई की मौत, बहन घायल, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोडर से कुचलकर भाई की मौत, बहन घायल, परिजनों ने लगाया जाम
Tue, 12 Nov 2019 09:46 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाने के लिए हाथ जोड़कर परिजनों को समझाते एसओ
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में बिंदकी-बांदा स्टेट हाईवे मार्ग पर मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दिया। सिर में हेलमेट न होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चचेरी बहन घायल है। लोडर भी टक्कर के बाद पलट गया लेकिन उसका चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और जाम लगा दिया।
चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग होने लगी। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। ललौली क्षेत्र के अढ़ावल गांव के चौभइया डेरा निवासी दिवंगत रामस्वरूप का बेटा अमरजीत निषाद (25) चचेरी बहन पार्वती देवी (17) पुत्री शिवमोहन निषाद को लेकर थवईश्वर मंदिर दर्शन करने गया था।
बाइक से लौटते समय ललौली के महाखेड़ा गांव के पास बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अमरजीत छिटक कर रोड पर गिर गया। लोडर अमरजीत का सिर कुचलते हुए निकल गया। कुछ दूर आगे जाकर लोडर पलट गया।

Trending Videos
गांव के लोग पहुंचे लेकिन चालक भाग निकला। वहीं पार्वती रोड के दूसरी तरफ जा गिरी थी। उसके दोनों पैर टूट गए। पार्वती को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
एसओ केशव वर्मा ने लोडर चालक को पकड़ने और मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। एसओ ने बताया कि लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट होता तो शायद सिर कुचलने से बच जाता।