{"_id":"62277cf9eefc5b4cba59ea78","slug":"road-accident-in-fatehpur-13-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ओएचई वैन-एलएनटी बोगी में आमने-सामने हुई टक्कर, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: ओएचई वैन-एलएनटी बोगी में आमने-सामने हुई टक्कर, 13 घायल
Tue, 08 Mar 2022 09:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:28 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में रेलवे लाइन पर हादसा हो गया। जिसमें 13 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरदोई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के खागा में निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बड़े भीट बाबा मंदिर के सामने अप लाइन पर ओएचई वैन (टॉवर वैन) व जीएमआर कंपनी (कार्यदायी संस्था) की एलएनटी बोगी में टक्कर हो गई। दोनों में सवार कुल 13 कर्मचारी घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हरदो भिजवाया। रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन की जांच करने के लिए ओएचई वैन के चालक प्रकाश व 9 कर्मचारी वैन से फ्रेट कॉरिडोर अप लाइन पर खागा से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे।
दोपहर दो बजे ओएचई वैन बड़े भीट बाबा देवस्थान(कटोघन) के सामने पहुंची थी। तभी प्रयागराज की ओर से पत्थर लादकर आ रही जीएमआर की एक एलएनटी बोगी से उसकी सामने से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने करीब आधे घंटे के बाद राहत कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को सीएचसी हरदो लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के सभी 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में ओएचई वैन में सवार नूर आलम, तहाबुल हक, जिलाउल हक, शमरुल हक, नासे अख्तर, ऐश अली, घनश्याम निवासी मालदा पश्चिम बंगाल, प्रकाश निवासी सतना मध्यप्रदेश, लिंगप्पा निवासी कुरनाल आंध्र प्रदेश, सुपरवाइजर तन्मय दास निवासी कोलकाता और जीएमआर कंपनी की बोगी में बैठे सुनील यादव निवासी अतरहा थाना थरियांव, सुचित पाल निवासी न्यू चौड़ाखेर कस्बा व थाना खागा और अवधेश कुमार निवासी लखनऊ घायल हुए हैं। हादसे के बाद पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की।