{"_id":"65f9c1d0d44829b3d20f605d","slug":"road-accident-in-farrukhabad-soldier-and-cousin-brother-died-in-collision-with-tractor-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व ममेरे भाई की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व ममेरे भाई की मौत, मची चीख-पुकार
Tue, 19 Mar 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:20 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व ममेरे भाई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व उसके ममेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही एक महिला घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मरे उत्कर्ष की ससुराल से दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी उत्कर्ष सोमवंशी (30), फतेहगढ़ सेना में तैनात फुफेरे भाई अवनीश चौहान उर्फ शिवम (26) के साथ बाइक से ताजपुर ससुराल से लौट रहे थे। अवनीश का परिवार जमापुर हाइवे किनारे मकान बनाकर रह रहा है। रात करीब सवा आठ बजे वह गांव जा रहे थे। पूर्वी गौटिया के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसी दौरान सड़क पार कर रही गौटिया निवासी महिला संजू (35) भी चपेट में आने से घायल हो गई। सूचना के करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लाई, जहां उत्कर्ष व अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोटें होने से लग रहा है कि हेलमेट नहीं लगाए थे। अवनीश फतेहगढ़ में तैनात था। उसके बड़े भाई अखिलेश भी सेना में हैं। मां कुंती, पत्नी ज्योति व दो बच्चों में बेटी रंगोली व बेटा अंश हैं। उत्कर्ष तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे नित्कर्ष, अर्जुन व बहन चित्रा है। बच्चों में कृष्णा व लाडो हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आज खत्म हो गई थी एक महीने की छुट्टी
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में तैनात अवनीश एक माह से छुट्टी पर था। उसकी आज ही छुट्टी पूरी हो चुकी थी। वह बुधवार को ज्वाइन करने वाला था, मगर ईश्वर ने हमेशा के लिए उसे अपने पास बुला लिया।
आज खत्म हो गई थी एक महीने की छुट्टी
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में तैनात अवनीश एक माह से छुट्टी पर था। उसकी आज ही छुट्टी पूरी हो चुकी थी। वह बुधवार को ज्वाइन करने वाला था, मगर ईश्वर ने हमेशा के लिए उसे अपने पास बुला लिया।