फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road accident in etawah, two died and ten injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक व कंटेनर भिड़े, दो की मौत, दस घायल

Wed, 18 Mar 2020 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Mar 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
road accident in etawah, two died and ten injured
हाईवे पर भिड़ा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर कुड़रिया गांव के पास बुधवार को जानवर से बचने के प्रयास में ट्रक दूसरी साइड में सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गया। हादसे में कंटेनर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। कंटेनर में सवारी के रूप में बैठे दस लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आटो से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


सूचना देने के बाद भी हाईवे की एंबुलेंस व क्रेन के काफी देर तक न आने से लोगों में आक्रोश रहा। बुधवार की दोपहर को चालक अपना खाली ट्रक लेकर इटावा से औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर कुड़रिया गांव के सामने पहुंचा। तभी अचानक हाईवे पर आवारा जानवर आ गया। उससे बचने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


ट्रक डिवाइडर के ऊपर से गुजरता हुआ दूसरी साइड में चला गया और सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराया। टकराने के बाद कंटेनर व ट्रक खड्ड में गिरे। टक्कर होने के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंटेनर व ट्रक में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर एंबुलेंस के न पहुंचने पर घायलों को आटो व प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में कंटेनर चालक सुरजन सिंह पुत्र जगदीश निवासी गरती पुर थाना गंज डुडवारा जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई।

कंटेनर में सवार घायलों में दिलीप कुमार पुत्र बहादुर निवासी नगला धरम करहल मैनपुरी, इंदर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी नोमई आगरा, रेखा पत्नी प्रदीप, डेढ़ वर्षीय दिव्यांशी पुत्री प्रदीप, तीन वर्षीय करन, डेढ़ वर्षीय दीपांशु पुत्रगण प्रदीप निवासी केशवपुर बसई औरैया, खुशबू पत्नी जसवंत निवासी गेलू कानपुर, रामू पुत्र हरमुख निवासी अतिराजपुर सैफई व दो अज्ञात शामिल है।

उपचार के लिए जाते समय एक 35 वर्षीय अज्ञात की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस अज्ञात के बारे में जानकारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल दिलीप व रामू की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई भेजागया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed