फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   road accident in chitrakoot, one died and 30 injured

यूपी: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 30 घायल

Fri, 03 Jul 2020 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
road accident in chitrakoot, one died and 30 injured
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लगभग 40 मजदूरों को लेकर कानपुर जा रही पिकअप भरतकूप थानाक्षेत्र के सुदिनपुर रौली गांव के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों के अनुसार अगला पहिया पंचर होने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। जिसमें से दो को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मजदूर कानपुर व फिरोजाबाद में एक रेलवे अंडर ब्रिज पुल में काम करने जा रहे थे। पहले कानपुर तक इसी वाहन से जाना था। इसके बाद अन्य साधन से फिरोजाबाद के लिए जाना था।
विज्ञापन


जिले के मध्य प्रदेश की सीमा स्थित मझगवां थाना के पिड़रा गांव के बरूआ पुरवा निवासी मजदूर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कानपुर जा रहे थे। पिकअप में लगभग 40 मजदूर व उनके परिजन बैठे थे। जब गाड़ी भरतकूप क्षेत्र के सुदिनपुर व रौली के पास पहुंची तो गाड़ी का अगला पहिया पंचर हो गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषोत्तम कोल (18) पुत्र राजाकोल पिंडरा गांव पुरचा बरूवा जिला सतना मध्यप्रदेश की मौत हो गई। जबकि बरूवा पुरवा निवासी चंदू (35) नागड़, मथुरा (20) पुत्र राजा, राजेश (18) पुत्र जमुना, बिंदा (18) पुत्र रामकुंवर, रूपा (20) पुत्री संतोष, विजय (19) पुत्र बांदीलाल, श्यामू (25) पुत्र लाखन, सरजू (20) पुत्र रामविश्वास, अनिल (22) पुत्र रामकेश, राजेश (20) शियाशरण, अमित (16) पुत्र शिया शरण, श्याम कली (18) पत्नी राज किशोर, राधिका (18) पत्नी कल्लू रूपा पुत्र  दादू, विराजरानी पत्नी राजेश, नितेश पुत्र छोटा, लवलेश पुत्र कीर्ति, हरिशचंद्र पुत्र कल्लू व मुकेश (20) अरुण निवासीगण बरूवा पुरवा घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।


बरूवा निवासी मजदूर छोटे लाल ने बताया कि फिरोजाबाद जिले में रेलवे अंडर ब्रिज का काम होना था। जिसके लिए ठेकेदार का मुनीम निवासी शिकोहाबाद शरद चंद उनको कानपुर पिकअप गाड़ी से लेकर जा रहा था। इसके बाद अन्य साधन से फिरोजाबाद जाना था। मृतक तीन भाई हैं जिसमें वह सबसे छोटा था। घटना के बाद मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed