फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Road accident in Chitrakoot, death of two friends

चित्रकूट में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Thu, 19 May 2022 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 May 2022 12:35 AM IST
सार

चित्रकूट में बाइक और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Road accident in Chitrakoot, death of two friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत कोटा मोड़ के पास बुधवार देर रात अनियंत्रित बस की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रैवल्स की डबल डेकर बस से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार रात साढ़े दस बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव निवासी रामानंद और उनके पड़ोसी मित्र प्रेम सिंह बाइक से कोटा गांव में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। खुटहा गांव के मोड़ के पास अनियंत्रित बस की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शिवरामपुर चौकी प्रभारी राकेश मौर्य पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस से यात्री उतरकर अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed