{"_id":"6027fdcd8ebc3ee9511576fe","slug":"road-accident-in-chitrakoot-10-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित टेंपो पलटा, दस घायल, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित टेंपो पलटा, दस घायल, दो की हालत नाजुक
Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
राजापुर से सवारिया लेकर टेंपो गनींवा फार्म की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल सिंह घटनास्थल पहुंचे। घायलों में मुन्ना (47) निवासी गौहानी, मंगाली (65), रंची (65) निवासी उन्नायबन्ना, बोधिलिया (75) निवासी चनहट, रूपरानी (48) निवासी विजयीपुर फतेहपुर, श्यामा (50) निवासी बरैची किशनपुर फतेहपुर, अरविंद कुमार, प्रकाश (8) बरैची किशनपुर फतेहपुर, पुनिया (65) निवासी उनयबन्ना तथा साधूराम विश्वकर्मा (48) निवासी गौहानीकला गंभीर रूप से घायल हैं।
चिकित्साधिकारी डॉ.दीपक कुमार यादव ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, तुलसी चौक राजापुर के पास चिल्लीमल निवासी बद्री विशाल पुत्र चिफुनिया (26) निवासी चिल्लीमल साइकिल से जाते समय ट्रैक्टर की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो व चालक को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर कब्जे में ले लिया गया है तथा किसी भी घायल व घायल के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।