फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Banda, four people injured

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा, दो की मौत

Mon, 22 Mar 2021 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Banda, four people injured
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटने से रविवार की देर शाम दो मजदूरों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मरने वाले मजदूर बालू और कंक्रीट ढोने का काम करते थे। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव के पास की है। रविवार की देर शाम इसी थाना क्षेत्र के लौली टीकामऊ गांव का राम सिंह (35) एक्सप्रेस-वे कार्यदायी संस्था का ट्रैक्टर लेकर कोनी गांव जा रहा था।
विज्ञापन

 

उसके साथ पिस्टा गांव निवासी रज्जू विश्वकर्मा का बेटा सत्यनारायण (18) और जयप्रकाश का बेटा कृष्ण कुमार भी था। कोनी के नजदीक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण और कृष्ण कुमार को अन्य मजदूरों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

यहां डाक्टरों ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई श्रवण ने बताया कि राम सिंह प्रतिमाह 6000 रुपये में एक्सप्रेस-वे में बालू-कंक्रीट ढोने की मजदूरी करता था।

वह अपने पीछे पत्नी अनीता और दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया है। बताया कि दूसरा मृतक सत्यनारायण अविवाहित था। उसे भी इतनी ही मजदूरी प्रतिमाह मिलती थी। लौली टीकामऊ और पिस्टा गांव के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण एक्सप्रेस-वे में मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed