{"_id":"5ef33aca95d36035f41a7b67","slug":"road-accident-in-auraiya-up-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बेकाबू बाइक ट्रक में जा घुसी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बेकाबू बाइक ट्रक में जा घुसी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Wed, 24 Jun 2020 05:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बेला-कन्नौज मार्ग पर भदौरा संपर्क मार्ग से ग्राम खरगपुर कन्नौज से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी। घटना में बाइक सवार तीन लोग घंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधति थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक पर अजीत पुत्र सुरेंद्र, मुकेश पुत्र महेश निवासीगण खरगपुर कन्नौज, संजीव पुत्र रामकिशन निवासी शाहपुर कन्नौज सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सवार ने काफी कोशिश की पर बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक थाने के सामने ट्रक छोड़कर भाग गया। उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु भेज दिया गया है। अगर कोई शिकायत पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।