फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in Auraiya: Both drivers died in collision between two bikes, three injured

औरैया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, मां बेटी समेत तीन घायल

Wed, 17 Apr 2024 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident in Auraiya: Both drivers died in collision between two bikes, three injured
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया दिबियापुर मार्ग पर गांव नगला जयसिंह के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बाइकों के दोनों चालकों की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी मां बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया जबकि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे औरैया दिबियापुर मार्ग पर गांव नगला जयसिंह के पास दो बाइकों की तेज भिड़ंत हुई।

विज्ञापन


बताते हैं कि इस बीच पीछे से आ रहे एक ऑटो भी बाइकों से टकरा गया। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग बिधूना के कुचैली निवासी लउआ सिंह (61) को चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी मैनपुरी में बेबर की नगला कैली निवासी आराधना पत्नी महेंद्र सिंह एवं नातिन वंशू को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार सहायल के पहाड़पुर निवासी छुन्नीलाल पुत्र नाथूराम एवं उसके साथी औरैया में तिलक नगर सैनिक कालोनी निवासी सुनील कुमार (27) पुत्र अजय कुमार को भी दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। लउआ सिंह को चिचौली अस्पताल में व सुनील कुमार को दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आराधना एवं छुन्नी लाल को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दुर्घटना में लगभग दो वर्षीय वंशू को हल्की-फुल्की खरोंच ही आई है। सूचना पर दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान एवं एनटीपीसी चौकी प्रभारी सोनी रावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने थाना पुलिस को बताया कि मृतक लउआ खेती गांव में खेती किसानी करते थे जबकि सुनील कुमार मजदूरी करते थे। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि लउआ की शिनाख्त उनके बेटों ने पहुंचकर कर ली। जबकि सुनील कुमार की शिनाख्त उसकी जेब में मिले आधार कार्ड एवं ई श्रम कार्ड से हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साले के बेटे की शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे मृतक
कुचैली बिधूना निवासी लउआ अपनी बेटी आराधना और नातिन वंशू के साथ अपने साले के बेटे की शादी में सम्मिलित होने कानपुर देहात जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक लउआ के बेटों अभिषेक और शेर सिंह ने बताया कि बुधवार को कानपुर देहात जिले के मुंगीसापुर निवासी उनके मामा रामदास के बेटे जय की शादी थी। वह दोनों लोग घर पर ही शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके पहले उनके पिता एवं बहन बाइक से मुंगीसापुर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

बाइक चालक का हेलमेट हुआ चकनाचूर
दुर्घटना के दौरान मौके पर पड़ा चकनाचूर हुआ हेलमेट हादसे की भयावहता की कहानी कहता नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना अधिक भयानक था कि एक बाइक चालक के सिर पर लगा हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed