फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, a boy died, panchayat chunav 2021

लखनऊ से कानपुर वोट डालने आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Thu, 15 Apr 2021 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Apr 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
road accident, a boy died, panchayat chunav 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत चुनाव में वोट करने लखनऊ से कानपुर बाइक से आ रहे हरिओम पांडेय उर्फ गोलू (22) निवासी कुकरादेव बिठूर को मियागंज चौराहा उन्नाव में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


पिता कृष्णकान्त शुक्ला ने बताया कि हरिओम लखनऊ में अपने मामा पप्पू के शोरूम की देखरेख करता था। वही घर का सारा खर्च चलाता था। बुधवार देर शाम को पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए बाइक से लखनऊ से निकला था।
विज्ञापन


मियागंज उन्नाव में हादसा होने की जानकारी मिली। जानकारी होने पर छोटी बहन पूर्णिमा और मां रीता बेसुध हो गईं। हरिओम की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गुरुवार सुबह हरिओम का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed