{"_id":"5dcac40c8ebc3e5b5b39535b","slug":"ro-plant-operator-commits-suicide-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरओ प्लांट संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरी मंजिल के कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ प्लांट संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरी मंजिल के कमरे में लटका मिला शव
Tue, 12 Nov 2019 08:58 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में पिता व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव में सोमवार शाम आरओ प्लांट संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पता चलने पर परिजन हैरान रह गए। पुलिस घटना के पीछे कोई घरेलू विवाद मान रही है।
खदरा निवासी किसान दिलीप कुमार रैदास का बेटा अमित कुमार(26) परिवार का बड़ा था। यह गांव में ही आरओ प्लांट लगाए था। पिता की खेती-किसानी में भी हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि बेटा सुबह वाहन से पानी लेकर गया था। दोपहर में घर लौटा।
वह खेत से करीब चार बजे लौटे। बेटा किसी काम से बाजार की ओर जाता दिखा। कुछ देर बाद वह भी बाजार सब्जी व किराने का सामान लेने चले गए। उनकी पत्नी सुनीता शाम छह बजे खेत से लौटी। किसी काम से सुनीता दूसरी मंजिल के कमरे में गई।

वहां बेटे को पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका देख दंग रह गई। सुनीता की चीख सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। अमित को फंदे से नीचे उतारा गया। गोपालगंज पीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या क्यों की, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। बड़ा बेटा होने के कारण अब शादी के रिश्ते देखे जा रहे थे। उससे छोटे तीन बेटे सुमित (20), सत्यम (18), अंशुल (16) हैं। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि आत्महत्या के पीछे कोई न कोई ठोस वजह होगी। फिलहाल घरेलू विवाद मालूम हो रहा है। छानबीन की जा रही है।