फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rishabh pant may find opportunity in green park

Ind/Eng T20- ग्रीनपार्क में ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका

Wed, 25 Jan 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant may find opportunity in green park
ऋषभ पंत
कानपुर ग्रीनपार्क में 26 जनवरी को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिल सकता है। दरअसल पिछले कई मैचों से फ्लॉप चल रही ओपनिंग का फायदा पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किए गए पंत को मिल सकता है। पंत ने 2015 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोका था। अंडर-19 का यह विश्व रिकार्ड है। वन-डे सीरीज से पहले हुए अभ्यास मैच में भी पंत ने 45 गेंदों में 55 रन बनाए थे। इसके अलावा हाल में हुए रणजी मैच में भी 48 गेंदों में शतक जड़ा है। हालांकि पंत का कंप्टीशन पंजाब के ओपनर मनदीप सिंह से होगा। मनदीप इसके पहले 2010 में जिंबाब्वे के खिलाफ मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वन-डे मैच में भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल 24 रन पर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे मैच में भी 25 रन पर दोनों आउट हो गए थे। इसके बाद ईडन गार्डन में हुए तीसरे मैच में कप्तान कोहली ने शिखर धवन की जगह अजिंक्य रहाणे को मौका दिया। हालांकि ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए। दोनों ओपनर 37 पर लौट गए। इससे पहले न्यूजीलैंड के साथ हुई सीरीज में भी ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही थी। 
विज्ञापन

विकेट कीपिंग प्लस प्वाइंट
कप्तान कोहली के सामने पहले टी-20 में ऋषभ पंत के अलावा मनदीप सिंह भी विकल्प हो सकते हैं। लेकिन पंत के साथ प्लस प्वाइंट उनकी विकेट कीपिंग है। क्योंकि भारतीय टीम विकेटकीपर के रूप में एक अच्छे विकल्प की तलाश में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed