फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rishabh completed a one-year research training at ISRO.

Kanpur News: ऋषभ ने इसरो में पूरा किया एक वर्षीय शोध प्रशिक्षण

Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rishabh completed a one-year research training at ISRO.
कानपुर। शहर के ऋषभ राठौर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)-आईआईआरएस , देहरादून में एक वर्षीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने मई 2025 से मई 2026 तक संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


ऋषभ आईआईटी पटना के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग में कंप्यूटर विज्ञान एवं डाटा विश्लेषण में स्नातक विज्ञान के विद्यार्थी हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुसंधान और वैज्ञानिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों, अग्रजों और परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के माध्यम से देश के विकास में योगदान देना उनका लक्ष्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed